16 October 2023 Rashifal आज नवरात्रि के दूसरे दिन चंद्रमा तुला राशि में प्रस्थान करने वाले हैं। तुला राशि में चंद्रमा, मंगल और बुद्ध के होने से आज त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही कन्या राशि में बुध और सूर्य के होने से बुद्धादित्य योग्य बन रहा है। इन योग्य के बनने से आज मिथुन और सिंह राशि वालों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशि वालों को इससे आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आईए जानते हैं क्या लिखा है आज आपके राशिफल में।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों का दिन आज सुख शांति से बीतेगा। व्यापारियों का व्यापार आज पूरे दिन धीमी गति से चलेगा। हालांकि शाम में इसमें तेजी आएगी। आज मेष राशि वालों को अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आज आप कोई सरकारी काम करने जा रहे हैं तो उसमें कर सतर्कता वरते। वरना लंबे समय के लिए कार्य लंबित रह सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले आज अपने किसी दोस्त के कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपनी शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बेहद जरूरत है। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपके हाथ पैर में दर्द होने के कारण आपका दैनिक कार्य भी लंबित रहेगा। व्यापारियों को उनके व्यापार में लाभ के योग्य बनते दिख रहे हैं। आज आपका पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आज ज्यादा बोलने से बचे।
मिथुन राशि ( Gemini)
मिथुन राशि वाले आज किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज आप दोपहर के बाद जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपका व्यापारिक कार्य अच्छे ढंग से चलेगा। पिछली गलतियों से आप आज सबक लेंगे। अगर आपने किसी को कर्ज दिया है तो उसकी वसूली आज हो जाएगी। आज आपका भी विवाद परिवार के किसी बड़े व्यक्ति से हो सकता है। इसलिए आज थोड़ा सोच-समझ कर बोले।
कर्क राशि ( Cancer)
कर्क राशि वाले आज अपने परिवार है या रिश्तेदार के यहां हो रहे पूजा की आयोजन में भाग ले सकते हैं। आज ना चाहते हुए भी आप किसी विवाद में पर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। जिससे आपका कार्य भी प्रभावित होगा। अगर आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियां को ठीक से नहीं निभाते हैं तो आपको अपने बुजुर्गों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक हुए किसी लाभ से आज आप आश्चर्यचकित रह सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo)
सिंह राशि वाले आज आप अपना धैर्य बनाकर कार्य करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। किसी सरकारी योजना से आपको आज लाभ मिल सकती है। विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है आज वह इंटरव्यू देने जा सकते हैं। आज आप घरेलू सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आज आप जो भी खर्च करें अपनी बजट को ध्यान में रखकर करें। अन्यथा भविष्य में आपको समस्या आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले आज अपना हर कदम फुक-फुक कर रखें। आज आपके अधिक आत्मविश्वास से लोगों को समस्या हो सकती है। आज आप खुद को सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ समझेंगे। जिससे आपको आपके कार्य क्षेत्र में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज बात विवाद की भी संभावना बनती दिख रही है। इसलिए आज आप जो भी बात करें सोच समझ कर करें। पैसे की लेनदेन आज थोड़ा सोच समझ कर करें। कन्या राशि वालों को आज बेहद ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे। उसमें उन्हें सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको देर-सवेर सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी अधूरे काम में और विलंब ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप परिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। तुला राशि वाले आज किसी से बात विवाद करने से बचे। जीवनसाथी से आज थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा और रिश्ते मधुर रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वाले आज थोड़े आलसी रहेंगे। जिससे उनके कार्य में देरी हो सकती है। हालांकि आज आपका दिन बहुत ही लाभकारी है। आज आप जो भी कार्य करेंगे। उसमें आपको सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन भागा दौड़ी का रहेगा। इसके साथ ही उनके कामों में आज कमियां निकाली जाएगी। बिजनेस में आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको थोड़े समय के बाद जरूर से भी ज्यादा लाभ मिलेगा।