सिर्फ शराब पीने से नहीं…बल्कि इन वजहों से भी खराब हो जाते हैं लिवर, आज ही बना ले दुरी….

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शरीर में पित्त बनाने का काम करता है। पित्त की वजह से भोजन सही तरीके से पचता है। इसके अलावा लीवर शारीर के विषैले और नुकसानदेह पदार्थ को भी निकलता है। यदी हमारा लीवर सही तरीके से फंक्शन नहीं करेगा तो हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शराब पीना शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है यह बात तो आपको पता ही होगी।

मगर केवल शराब ही नहीं बल्की और भी कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे लीवर को पर गलत असर डाल सकती है। इस वजह से हमें इन चीज़ों के सेवन से बचना चाहीए। वरना हम बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। तो चालिए जानते हैं क्या है वह पदार्थ।

चीनी खाना पड़ सकता है भारी

अधिक चीनी खाना हमारे शारीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। चीनी का अधिक सेवन शारीर के फैट को बढ़ाता है। आपको बता दें कि चीनी में फ्रैक्टोज होता है। यह शारीर के फैट को बढ़ा देता है। शारीर में जमा फैट लीवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती है। इस वजह से चीनी खाने से परहेज करें।

कोल्ड ड्रिंक और सोडा को बोले ना

चीनी के अलावा हमें कोल्ड ड्रिंक और सोडा पीने भी कम पीना चाहीए। क्युकी इसमें चीनी होता है और चीनी की अधिकता हमारे शरीर के फैट को बढ़ाती है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक या सोडा के अधिक सेवन से बचें।

नमक का सेवन भी है खराब

अधिक नमक खाना भी गलत है। अधिक नमक के सेवन से वाटर रिटेंशन हो सकता है। वाटर रिटेंशन का मतलब है शरीर के अंदर पानी भर जाना। इतना ही नहीं हमें पैकेट वाले फूड आइटम जैसे की चिप्स और नमकीन खाने से भी परहेज करना चाहीए। क्युकी यह हमारे शरीर के सैचुरेटेड फैट को बढ़ाता है। सैचुरेटेड फैट लिवर पर गलत असर डालता है। इस वजह से अधिक नमक खाने से परहेज करें।

मैदा से बनी चीजें भी कम खाएं

मैदा से बने चीजों का अधिक सेवन भी लीवर को खराब कर सकता है। मैदा बनाने के लिए गेंहू को रिफाइंड किया जाता है जिसकी वजह से इसका प्रोटीन खत्म हो जाता है। और यह एसिडिक बन जाता है। इस वजह से मैदा का सेवन लीवर से जुड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

रेड मीट खाना भी है नुकसानदेह

रेड मीट खाना भी लीवर के लिए नुकसानदेह है। रेड मीट में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। हाई प्रोटीन को पचाना लिवर के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। यदि आप रेड मीट का सेवन अधिक मात्रा में कर रहें हैं तो आपको सावधान होने की ज़रूर है क्युकी इससे आपको लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारी हो सकती है।