विटामिन-D की कमी से हड्डियों में होने लगते हैं छेद, घेर लेती हैं ये बीमारियां, तुरंत खाएं ये चीज….

Vitamin D Deficiency : आप में से अधिकतर लोगों को बस यह बात मालूम होगी कि हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। लेकिन आपको बता दें की शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही जरूरी नहीं होता है। विटामिन डी भी शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। बता दे की अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो आप की हड्डी अंदर से खोखली हो सकती है।

इन पदार्थों को खाकर करें विटामिन डी की कमी को दूर

इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी से हड्डियों से जुड़ी कई सारी परेशानियां हमारे शरीर में उत्पन्न होने लगती है। इसलिए हमें अपने शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होने देना चाहिए। यह तो आप सभी जानते ही होंगे की विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरने होती है।

लेकिन आपको बता दें कि आप सूर्य की किरणों के अलावा कुछ खाद्य पदार्थों को भी अपने डायट में शामिल करके विटामिन डी की कमी को अपने शरीर से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन पदार्थों को खाकर आप अपने शरीर से विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं।

मोटा अनाज

आपको बता दे की विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में मोटा अनाज जरूर शामिल करें। बता दें कि मोटा अनाज खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर प्राप्त होता है। मोटे अनाज में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिसे खाने से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है और हड्डियां खोखला होने से बच जाती है। इसलिए मोटा अनाज को जरूर अपने डाइट में शामिल करें।

संतरे का रस

आप सभी को अभी तक यही मालूम होगा कि संतरे के रस में विटामिन सी पाया जाता है। लेकिन आपको बता दें की संतरे के रस में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अपने डाइट में संतरा शामिल करने से आप अपने शरीर से विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। बता दे कि संतरा काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर से कई सारी अन्य बीमारियों को भी दूर करता है।

दूध

आपको बता दें की दूध से बनी चीजों में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। दूधिया दूध से बने कोई अन्य प्रोडक्ट अगर आप अपने डायट में शामिल करते हैं तो यह आपके हड्डियों को मजबूत करता है और अंदर से खोखला होने से बचाता है। इसलिए दूध को अपने डायट में अवश्य शामिल करें।

कलेजी

कलेजी एक मांसाहारी प्रोडक्ट है। जो लोग मांसाहारी है वह कलेजी खाकर विटामिन डी की कमी अपने शरीर से दूर कर सकते हैं। आपको बता दें की मटन और चिकन में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिसे खाने से शरीर का अच्छा विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती है।

मछली

अगर आप की हड्डियां कमजोर है और आप इसे मजबूत करना चाहते हैं तो अपने डायट में मछली को जरूर शामिल करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं दोस्तों की मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है। जिसे खाने से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इतना ही नहीं दोस्तों मछली खाने से शरीर के अतिरिक्त वजन भी कम होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई गई विधि व तरीका केवल जानकारी के लिए है।thebegusarai.in इस तरह कि जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। बताए गए किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले कृपया विशेषज्ञों की सलाह आवश्य लें।