Health Tips : मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज, वरना सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!

Health Tips: सर्दी के मौसम आते ही मूली आपको बाजार में दिखने लग जाएगी। इस मौसम में मूली के पराठे खाने का अलग ही स्वाद है। आपको बता दें कि मूली में विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। मूली कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। मूली खाने के कई फायदे होते हैं। मगर कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिसके साथ मूली भूल कर भी नहीं खाना चाहिए। इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है वह खाद्य पदार्थ।

मूली के साथ भूलकर भी ना खाए यह चीजें

मूली और संतरा

मूली और संतरा Orangeभुलकर भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। मूली और संतरे के एक साथ सेवन से आपको कुपच, पेट दर्द जैसी पेट संबंधी समस्या हो सकती है। इसीलिए मूली के साथ संतरा खाने से बचें।

दूध और मूली

दूध (Milk) और मूली ऐसे फूड आइटम्स है जिसे हमें एक साथ नहीं खाना चाहिए। इसके सेवन से आपको एसिडिटी और सीने में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती है।

खीरा और मूली

कई बार लोग सलाद में खीरा और मूली एक साथ खाते हैं। मगर आपको यह ध्यान रखना चाहिए की खीरा और मूली का एक साथ सेवन आपको पेट संबंधित कई समस्या दे सकता है। इससे आपको अपच भी हो सकता है। इसलिए खीरा और मूली का साथ सेवन करने से बचें।

चाय और मूली

लोग ठंड के मौसम में मूली के पराठे के साथ चाय का सेवन करते हैं। ऐसा कहा जाता है की मूली के पराठे के साथ चाय स्वाद को और बढ़ा देती है। मगर आपको यह बात ध्यान रखना चाहिए की मूली और चाय के साथ सेवन से आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। मूली ठंडी होती है जबकि चाय गरम होती है। ठंड और गर्म के प्रभाव से आपके पेट में कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए इसके सेवन से बचें।