बिना प्याज़ के सब्जी के लिए इस तरह से बनाएं स्वादिष्ट ग्रेवी – मेहमान उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे

डेस्क : किसी भी सब्जी को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान ग्रेवी का होता है। यदि सब्जी की ग्रेवी सही नहीं है तो पूरी सब्जी खराब हो जाती है। अब चाहे वेज हो या नॉनवेज, ग्रेवी दोनों के लिए अहम होता है। ग्रेवी को अच्छा बनाने में सबसे ज्यादा काम आता है प्याज। लेकिन अगर घर में प्याज खत्म हो या किसी पूजा पाठ में का आयोजन रहा हो तो फिर ग्रेवी बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन घबराइए मत, हम आपको बताने जा रहे हैं इसका समाधान जिसको बनाने के बाद आपकी ग्रेवी काफ़ी स्वादिष्ट और मजेदार हो सकती है।

टमाटर – घर में बनने वाले अधिकतर डिश में टमाटर तो डाला ही जाता है। यह आपकी सब्जी के लिए ग्रेवी बनाने में भी काम आ सकता है। इसे तैयार करने के लिए दो टमाटर को उबालकर पेस्ट बना लें। अब इसे ग्रेवी के लिए यूज करें। यदि ग्रेवी को और भी अधिक गाढ़ा बनाना है तो उसमें थोड़ा सा बेसन या मैदे का भी उपयोग कर सकते हैं।

मूंगफली – मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा गया है। इसके कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आपकी बिना प्याज वाली सब्जी के लिए ग्रेवी बनाने में काम आ सकता है। जी हां, यदि आप किसी भी तरह की डिश तैयार कर रहे हैं और उसमें ग्रेवी की जरूरत है तो आप उसमें थोड़ी सी मूंगफली के दानों को पीसकर यूज करें। यह आपकी डिश के टेस्ट को भी बढ़ा देगा। अगर घर में मूंगफली नहीं है तो इसके बदले काजू या बादाम के पेस्ट से भी ग्रेवी बना सकते हैं।

शलजम और अदरक – यदि आप प्याज के बिना ग्रेवी बनाने की सोच रहे हैं तो इसमें आपकी मदद शलजम और अदरक भी आसानी से कर सकता है। आवश्यकता अनुसार दोनों को साफ करके उबाल लीजिए और इसका का पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस तैयार पेस्ट को किसी भी डिश की ग्रेवी के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। खासतौर पर है सर्दियों के मौसम में यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

गोभी – सर्दियों के सीजन में गोभी की सब्जी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आपको बता दें, कि यह भी आपकी ग्रेवी बनाने में काम आ सकता है। गोभी को बारीक बारीक काट लें और अच्छे से उबाल लिजिए। अब इसका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को किसी भी सब्जी की ग्रेवी के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह काफी स्वादिष्ट भी होता है।