Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बड़े विद्वान माने गए हैं। उनके द्वारा कई ऐसी बातें बताई गई है जिसे यदि आप अपने ध्यान में रख ले तो आपका जीवन आसानी से कटेगा। आप अपने जीवन में सफलता को पाएंगे और परेशानी आपसे दूर भागेगी। यदि आप चाणक्य के द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में उतरेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि चाणक्य से की सफल जीवन पाने का मूल मंत्र क्या है?
भूल कर भी ना बताएं दूसरों को अपनी कमजोरी
चाणक्य के अनुसार आपको अपनी कमजोरी दूसरों के सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी कमजोरी का वह गलत फायदा उठा सकता है।
धन संचय करना है अच्छा
चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को पैसे बचाने की आदत होनी चाहिए। हर किसी को भविष्य के लिए कुछ ना कुछ धन संचय करके रखना चाहिए यह धन हमें विपत्ति के समय काम आते हैं।
मूर्ख लोगों से लड़ने से बचे
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें कभी भी मूर्ख लोगों से झगड़ा नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूर्ख लोगों को समझाना या उनसे झगड़ा करने का कोई फायदा नहीं होता। वह आपकी किसी बात को समझ नहीं पाते इससे आपका ही नुकसान होता है। इस वजह से ऐसे लोगों से विवाद करने से बचना चाहिए।
किसी को ना बताएं अपना लक्ष्य
आचार्य चाणक्य का यह कहना है कि जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले तब तक अपने लक्ष्य के बारे में किसी को ना बताएं। यदि आप अपने लक्ष्य के बारे में दूसरे को बताते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप खुद अपने लक्ष्य को पुरा करने में बाधा बन रहें हैं। क्योंकि यदि हम अपने लक्ष्य के बारे में दूसरे को बताएंगे तो वह हमारी योजना जानकर हमारे लक्ष्य से हमें दूर करने में लग जायेंगे। इतना ही नहीं यदि हम अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए तो लोग हमारा हंसी भी उड़ाए।