ब्रेकिंग न्यूज़ : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि जारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई तिथि जारी कर दी गयी है। जो भी अभियार्थी इच्छुक है वह आखिरी तिथि रहते अप्लाई कर सकते है। इसके लिए केन्द्रीय चयन पर्षद पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर पहले अप्लाई नहीं कर पाए तो अब जरूर अप्लाई कर दें क्यूंकि इस बार 11880 पदों के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 12 और 20 जनवरी को यह लिखित परीक्षा रखी थी पर किसी कारणवश वह स्थगित कर दी गई। इसमें तकरीबन 6 लाख तक अभियर्थियों ने फॉर्म भरा था। परीक्षा न होने के कारण अब्भियार्थियों द्वारा तोड़फोड़ भी करी गई थी।

यह परीक्षा अब 8 मार्च 2020 को होगी , इस परीक्षा को दो पालियों में लिया जायेगा। इसमें पदों की संख्या उतनी ही है जितनी पहले थी। पदों की संख्या में कोई फेर बदल नहीं करा गया है। पहली पाली 10 से 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली 2 से 4 बजे तक। प्रवेश पत्र भी 20 फरवरी तक जारी कर दिए जायेंगे। पुरानी परीक्षा की तारिख स्थगित किये जाने की कोई ख़ास वजह नहीं बताई गयी थी।