IPL 2022: स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे रणवीर सिंह,रोहित के छक्के पर रिएक्शन हो रहा है वायरल

डेस्क : मुंबई इंडियंस व गुजरात टाइटंस के बीच 51वां मुकाबला खेला गया। दोनो टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से जीत हासिल की।मुंबई इंडियंस की टीम का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। पांच बार खिताब जीत चुकी MI की टीम इस सीजन लगातार 8 मुकाबले हार चुकी हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 177/6 रन बनाएं। गुजरात टाइटंस के ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की फिर भी टाइटंस की टीम लक्ष्य हासिल नही कर पाई व टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के ओपनर रोहित -ईशान की जोड़ी ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 43 तो वही किशन ने 45 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में टिम डेविड की तेज तर्रार 21 गेंदों में 44 नाबाद पारी की बदौलत मुंबई 178 का टारगेट सेट कर पाई।बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला देखने पहुंचे।

रणवीर इन दिनों अपनी अपने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में व्यस्त है। शुक्रवार को फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ हैं दर्शकों को यह काफी पसंद आ रहा है। रणवीर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचे। तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर जब रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नही रहा। रणवीर ने भी हवा में हाथ उठा कर जश्न मनाया। रोहित के छक्के पर रणवीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए था। गुजरात टाइटंस आखिरी ओवर की 4 रन ही बना पाईं और यह मुकाबला 5 रनों के छोटे अंतराल से हार गई।