KKR के कप्तान Shreyas Iyer ने खरीदी ये शानदार कार – देखें तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नई कार खरीदी है। श्रेयस गाड़ियों के शौकीन है। उनके पास बड़े ब्रांड की गाड़ियां है।श्रेयस अय्यर IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक है।श्रेयस अय्यर को IPL मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था। टीम की कमान भी श्रेयस को सौंपी गई। टूर्नामेंट में KKR का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा।

श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 T -20 सीरीज का हिस्सा भी हैं। श्रेयस साल 2019 के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा रहे है। सीजन 2021 2022 में श्रेयस ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए श्रेयस को टीम में चुना गया है।

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में मर्सिडीज बेंज 63 खरीदी। कंपनी ने लिंकडिन पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा,“भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को Mercedes Benz G -63 खरीदने पर बधाई। स्टार जो बेजोड़ ऑफ-रोड और ऑन-रोड क्षमताओं और एक विशिष्ट डिजाइन के साथ आता है। हम स्टार परिवार में आपका स्वागत करते हैं। आशा है कि आप इस स्टार को चलाने में उतना ही आनंद लेंगे जितना हम आपके कवर ड्राइव को देखने में आनंद लेते हैं”।

https://twitter.com/Vamsibunny11/status/1522790298560065536?t=Nddkmq-44QlXwC3n_qWsZw&s=19
https://twitter.com/SI41__/status/1525040672612700160?t=-Ps2-UL_i-IRq2UEcMbrjQ&s=19

श्रेयस अय्यर 9 जून से होने वाली भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T -20 सीरीज में खेलते हुए नज़र आयेंगे। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा था।