IPL 2022: ईशान किशन के डायरेक्ट-हिट से सिंगल नही चुरा पाए एमएस धोनी

सीजन 15 के लीग मुकाबले आखिरी पड़ाव पर है। लीग स्टेज में कुल 70 मुकाबले खेलें जाने हैं। अब तक 59 मैच खेले जा चुके है। आज शाम 7.30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

ब्रहस्पति को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने डिफेंडिंग चैंपियंस को 5 विकेट से मात दी। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। मुंबई के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। पहले ओवर में ही सुपरकिंग्स की टीम ने 2 विकेट गवां दिए। पावरप्ले के खत्म होने तक चेन्नई ने 32 रनों पर 6 विकेट गवां दिए।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 16 ओवरों में 97 रन पर सिमट गई। कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। ब्रावो -धोनी के बीच सातवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। डैनियल सैम ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए।

मुकेश चौधरी के विकेट कीपर ईशान किशन के सीधे थ्रो पर रन आउट होने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स 97 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर, धोनी ने मेरेडिथ की गेंद को डक किया और अगले ओवर के लिए स्ट्राइक को बरकरार रखने के लिए एक रन के लिए दौड़े।

https://twitter.com/ayusha_Rohitian/status/1524775743779078144?t=ameQth6HpaD5IQQl_gNQSQ&s=19

हालाँकि, ईशान किशन अपने दस्ताने के काम के साथ तेज थे और मुकेश को वापस भेजने के लिए स्टंप्स पर एक सटीक फास्ट डायरेक्ट थ्रो मारा। मुकेश समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच सके व रन आउट हो गए। क्रिकेट प्रशंसकों ने ईशान किशन के इस अद्भुत फील्डिंग की सराहना की। एमएस धोनी ने 36* रन बनाए और चेन्नई के एकमात्र बल्लेबाज थे जो जिम्मेदारी के साथ खेलते दिखे।

98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुवात कुछ खास नही रही। मुंबई ने 5 विकेट गवांकर 14.5 ओवर 103 रन बनाकर यह मुकाबला 5 विकेटों से अपने नाम किया। मुंबई के इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ्स की उम्मीदें आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई हैं।

आज शाम पंजाब किंग्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आपस में भिड़ेगी। दोनो की टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बरकार है।