Kolkata Knight Riders IPL की सफल टीमों में से एक है। TATA IPL सीजन 15 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शनिवार 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। कोलकाता की टीम ने दो बार IPL Champion रही है। गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 व 2014 में कोलकाता की टीम आईपीएल विजेता बनी। 2021 IPL Season में कोलकाता फाइनल्स तक पहुंची पर CSK से उसे हार का सामना करना पड़ा।
नाइटराइडर्स की टीम ने युवा ओपनर Venketesh Iyer(8crore),Sunil Narine(6crore),Andre Russell (12crore) व Varun Chakarvarthy (8crore) में रिटेन किया था। ऑक्शन में Shreyas Iyer (12.25crore), Nitish Rana(8crore),Pat Cummins(7.5crore) में टीम में शामिल किया।श्रेयस अय्यर IPL सीजन 15 में KKR की कप्तानी करते नजर आएंगे।
IPL 2022 Kolkata Knight Riders’ Full Schedule
- मैच 1, 26 मार्च, शनिवार : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे।
- मैच 2, 30 मार्च, बुधवार : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 3, 1 अप्रैल, शुक्रवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे ।
- मैच 4, 6 अप्रैल, बुधवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 5, 10 अप्रैल, रविवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई में दोपहर 3:30 बजे।
- मैच 6, 15 अप्रैल, शुक्रवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई में शाम 7:30 बजे।
- मैच 7, अप्रैल 18, सोमवार: राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई में शाम 7:30 बजे ।
- मैच 8, 23 अप्रैल, शनिवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे।
- मैच 9, 28 अप्रैल, गुरुवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 10, 2 मई, सोमवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 11, 7 मई, शनिवार: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 12, 9 मई, सोमवार: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 13, 14 मई, शनिवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
- मैच 14, 18 मई, बुधवार: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
Kolkata KnightRiders Squad: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), पैट कमिंस, नितीश राणा, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, अशोक शर्मा , प्रथम सिंह, अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एरोन फिंच, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, उमेश यादव।