IPL 2022: डबल हेडर के पहले मुकाबले में आमने सामने होंगी Delhi Capitals vs Mumbai Indians

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : IPL के पंद्रावें संस्करण की शुरुवात हो गई है। सीजन के पहले मुक़ाबले में Kolkata KnightRiders ने Chennai Superkings को 6 विकेटों से मात देकर जीत हासिल की। सुपर संडे में आज दो मुकाबले होने है। डबल हेडर का पहला मुकाबला Delhi Capitals और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा।

डबल हेडर में के पहले मुकाबले में Risabh Pant की अगुआई वाली Delhi Capitals के सामने होगी Rohit Sharma की Mumbai Indians। पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के चलते व नेट रन रेट की वजह से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही। वहीं Delhi Capitals की टीम पूरे सीजन टेबल टॉपर रहने के बावजूद फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नही कर पाई, DC की टीम इस बार जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेगी।मुंबई इंडियंस पिछले 10 वर्षो में टूर्नामेंट का पहला मुक़ाबला नहीं जीत पाई है, MI इस सिलसिले को तोड़कर जीत हासिल करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आखिरी तीन मुकाबलों में दिल्ली की टीम को जीत तो वहीं मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। अब तक कुल 30 मैच दोनो ही टीम ने आपस में खेले है जिसमें MI का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने 16 तो वही DC ने कुल 14 मैचों में जीत हासिल की है। दोनो टीमों में सरजाह में हुआ आखिरी मुकाबलें में दिल्ली की टीम ने मुंबई को 4 विकेट के अंतराल से मात दी थी।

IPL 2022 में दूसरा मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। डीसी व MI के बीच होने वाला पहला मुकाबला सीजन का पहला डबल हेडर है।

मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में पिच लाल मिट्टी की है, तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलेगी, वहीं यह मुकाबला हाई स्कोरिंग गेम हो सकता है। मुंबई से Suryakumar Yadav दिल्ली के Anrich Nortje पहला मैच मिस करेगें। IPL का सीधा प्रसारण Star Sports Network व Disney+hotstar पर होगा।