IPL 2022: खराब प्रदर्शन के बावजूद विराट, रोहित को दर्शकों से मिल रहा सपोर्ट,कहा,’वे फिर से शिखर पर पहुंचेंगे’

TATA IPL 2022 की हाफ लीग स्टेज पूरा हो चुका है। अब तक कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके है। पंजाब किंग्स व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला वानखेड़े मैदान पर जारी है। भारतीय टीम का स्तंभ कहे जाने वाले भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली व मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नही करे पाएं हैं

।दोनो स्टार खिलाड़ियों का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। अपने कैलिबर के अनुसार प्रदर्शन करने में दोनो ही खिलाड़ी नाकाम रहे हैं। रोहित – विराट की खराब फॉर्म के चलते उनकी टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन 8 मुकाबलों में 119 रन बनाएं है। RCB के पिछले दो मुकाबलों में विराट खाता खोलने में भी नाकाम रहे है।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में विराट बिना खाता खोले पविलियन लौट गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम महज 68 रनों के स्कोर पर सिमट गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 में से 5 मुकाबले जीतकर 5वें पायदान पर है।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इस सीजन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नही करने पाएं है।नतीजन मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन जीत का खाता खोलने में असफल रही है।रोहित शर्मा ने 8 पारियों में एक भी अर्धशतकीय पारी नही खेली है। पांच बार खिताब जीत चुकी MI की टीम लागतार 8 मुकाबले हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा,विराट कोहली के समर्थन में कई दिग्गज खिलाड़ी व दर्शक सामने आएं। लोगों का मानना है दोनो स्टार खिलाड़ी जल्द ही अच्छे फॉर्म में वापसी करेंगे।

https://twitter.com/Dhrubayogi/status/1518216099577270272?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1518216099577270272%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.dnaindia.com%2Fcricket%2Freport-fans-back-rohit-sharma-virat-kohli-despite-poor-ipl-2022-performance-say-they-will-peak-again-mi-rcb-2948267

विराट कोहली अपना अगला मुकाबला कल शाम 7.30 बजे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे जबकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। दोनो ही खिलाड़ियों से फैंस को अच्छी परियों की उम्मीद होगी।