IPL 2022: मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

IPL सीजन 15 में अब सिर्फ 11 मुकाबलें बाकी रह गए है। 59 मुकाबलों के बाद दो टीमें मुंबई व चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गईं है। गुजरात टाइटंस की टीम सीजन में क्वालीफाई करने वाली इकलौती टीम है।

पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई थी। मुंबई से मिली हार के बाद चार बार खिताब जीत चुकी चेन्नई की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से चेन्नई सुपरकिंग्स को 59वें मुकाबले में हराया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। पहले ओवर में ही सुपरकिंग्स की टीम ने 2 विकेट गवां दिए। पावरप्ले के खत्म होने तक चेन्नई ने 32 रनों पर 6 विकेट गवां दिए। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 16 ओवरों में 97 रन पर सिमट गई। कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। ब्रावो -धोनी के बीच सातवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। डैनियल सैम ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए।

98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुवात कुछ खास नही रही। मुंबई ने 5 विकेट गवांकर 14.5 ओवर 103 रन बनाकर यह मुकाबला 5 विकेटों से अपने नाम किया। मुंबई के इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ्स की उम्मीदें आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई हैं।

मुंबई,चेन्नई आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ से बाहर हो गई है। गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। बाकी 7 टीमें की प्लेऑफ की उम्मीदें अब तक बरकरार है। आज शाम मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।