IPL 2022:कप्तान संजू सैमसन का कमाल,दिल्ली के खिलाफ हासिल किया यह मुकाम

डेस्क : राजस्थान रॉयल्स का सीजन पंद्रह में शानदार खेल जारी है। 7 मैचों में 5 जीत के साथ रॉयल्स की टीम टॉप पे बरकरार है। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान की टीम लगातार आगे की ओर बढ़ रही है।IPL सीजन 15 का 34वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। राजस्थान की टीम को इस रोमांचक मुकाबले में 15 रनों से जीत हासिल की

This image has an empty alt attribute; its file name is 20220423_013004-819x1024.jpg

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने एक अहम कीर्तिमान हासिल किया। T20 क्रिकेट में संजू सैमसन ने 5000 रन पूरे कर लिए है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11वां रन बनाते ही सैमसन ये यह उपलब्धि हासिल कर ली है।सैमसन ने 205 T20 मुकाबलों में 3 शतक,31 अर्धस्तकों की मदद से 5035 रन बनाए है। सैमसन ने इस दौरान 394 चौंके व 221 छक्के जड़े है।सैमसन से पहले विराट,रोहित,गंभीर समेत 12 भारतीय खिलाड़ी इस उपलब्धि हासिल कर चुके है।। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/2 रन बोर्ड पर लगाए। 223 रनों के लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम नही कर पाई,207 रन ही बना पाई,15 रनों से दिल्ली यह मुकाबला हार गई।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कैरिबियन बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने T20 क्रिकेट के 463 मैचों में 22 शतक,88 अर्धशतक की मदद से 14562 रन बनाए है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक 11698 के साथ दूसरे स्थान पर है। किरोन पोलार्ड 11523 रनों के साथ तीसरे पायदान पर है।ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच व डेविड वार्नर चौथे व पांचवे स्थान पर है।

सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ 19 गेंदों पर तेज तर्रार नाबाद 46 रनों की पारी खेलकर टीम को 222 तक पहुंचाने में योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स दिल्ली से यह मुकाबला 15 रनों से जीत गया।टीम के ओपनर जॉस बटलर ने तीसरा शतक लगाया। बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।