IPL 2022 : गुजरात के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि,ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच में MI 5 रनों से विजेता बनी। MI टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

IPL ऐसा करने वाले वह पांचवें वहीं मुंबई की ओर से दूसरे खिलाड़ी बने।भारतीय क्रिकेट टीम व मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा IPL में 200 छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। अपने पुल शॉट के लिए मशहूर रोहित शर्मा का पारी के दौरान लगाया हुआ पहला छक्का उनके IPL कैरियर का 200वां छक्का है। रोहित का यह शानदार छक्का स्पॉन्सर कार पर जाकर लगा।

रोहित से पहले IPL में 200 छक्के 4 और खिलाड़ी लगा चुकें है जिनमें विराट कोहली, एबी डिविलियर्स,क्रिस गेल,कायरन पोलार्ड का नाम शामिल है। मुंबई की ओर से रोहित से पहले कायरन पोलार्ड ने 257 छक्के लगाएं है। इस एलीट लिस्ट में अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 5 रनों से जीत हासिल हुई। यह इस सीजन मुंबई की दस मुकाबलों में 2 दूसरी जीत है। इससे पहले मुंबई को आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।रोहित शर्मा,ईशान किशन,टीम डेविड की बल्लेबाजी,मुरुगन अश्विन के दो विकेट हॉल, व टीम के एकजुट प्रदर्शन के चलते यह मुकाबला मुंबई के नाम रहा।

गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे,तेवतिया -मिलर की जोड़ी के सामने डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में मात्र तीन रन खर्चे और मुंबई यह मुकाबला 5 रनों से जीता।

मुंबई की टीम यह मैच भले ही जीत गई हो पर प्लेऑफ तक पहुंचने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गई वहीं गुजरात की टीम को एक जीत व दो अंको से दूर है सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए। गुजरात टेबल के टॉप पर है।