मुंबई के युवा खिलाड़ी का बड़ा बयान,“जब मैंने पहली बार रोहित शर्मा को देखा, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए”

सीजन 15 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा। पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई का यह सीजन भुला देने वाला रहा है। मुंबई की टीम के युवा खिलाड़ियों ने जरूर प्रभावित किया है।

मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा इस सीजन टीम की अहम खोज रहे है। अपना पहला IPL सीजन खेल रहे तिलक वर्मा ने अपने बल्ले से प्रभावित किया है। मुंबई की टीम के लिए तिलक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। 12 मुकाबलों में तिलक के बल्ले से 372 रन आएं है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई को 5 विकेट से जीत हासिल हुई। मुंबई की जीत में बल्ले से तिलक वर्मा,रितिक शौकीन, टिम डेविड ने अहम योगदान दिया। तिलक ने 32 गेंदों में 34 रन बनाए। मुंबई ने 98 रन के लक्ष्य को 103 रन बनाकर 14.5 ओवर में हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रहे तिलक वर्मा ने कप्तान से अपनी मुलाकात के बारे में बताया। “जब मैंने पहली बार रोहित शर्मा को देखा, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उन्हें गले लगाना चाहता था और उनके लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करना चाहता था, लेकिन जब मैंने उन्हे देखा तो मैं बहुत हैरान और घबराया हुआ था और साथ ही मैं उनसे बातचीत करने के लिए थोड़ा डरा हुआ था, “तिलक ने स्टार स्पोर्ट्स पर MI टीवी शो में कहा।

“ऑक्शन के पहले दिन से मैं टीवी से चिपक रहा क्योंकि मैं बेसब्री से अपना नाम स्क्रीन पर फ्लैश होने का इंतजार कर रहा था और बाद में जब मुझे MI टीम के लिए चुना तो यह एक सपने के सच होने का पल था। बचपन से मैं रोहित सर को देख रहा हूं, सचिन सर और MI हमेशा वापसी करने में और किसी भी परिस्थिति में मैच जीतने में कामयाब रहे हैं, यही कारण है कि मैं MI को इतना पसंद करता हूं।”तिलक ने आगे बढ़ते हुए कहा।

तिलक के बल्ले से प्रदर्शन के बावजूद मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। तिलक ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। तिलक को भारत का भविष्य माना जा रहा है।

https://twitter.com/SalmanTheTiger/status/1524801740041764867?t=SkOc15TEeTpbABR_p2prVA&s=19