दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू, जानें किस देश में पाया जाता है – ज़हर की कीमत 75 करोड़

डेस्क : इस धरती पर अनेकों जीव जंतु रहते हैं ऐसे में कुछ जीव जंतु इंसानों के लिए घातक होते हैं तो वहीं कुछ जीव जंतु इंसानों के लिए रामबाण साबित होते हैं।बता दें कि जब भी हम खतरनाक जानवरों का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही जानवर आता है और वह सांप होता है। लेकिन, आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा जानवर जो बहुत ही घातक और जहरीला होता है। वह जानवर सांप नहीं है। वह एक बिच्छू है।

यह बिच्छू भारत में नहीं पाया जाता है, इस बिच्छू को अगर आप ढूंढना चाहते हैं तो आपको क्यूबा जाना होगा बता दें कि इंसान की सबसे खतरनाक बीमारी कैंसर में इस बिच्छू के जहर से दवाई बनाई जाती है। इस बिच्छू के जहर की कीमत बाजार में 75 करोड़ रूपए प्रति लीटर है। फिलहाल इस बिच्छू की कीमत नहीं लगाई जा सकती है और इसका कोई नाम भी नहीं है। बिच्छू के शरीर में कई तत्व पाए जाते हैं अगर सही से आकलन किया जाए तो उसके जहर की कीमत और बढ़ सकती है और बिच्छू की कीमत में भी इजाफा हो सकता है। बता दें की इस बिच्छू का जहर कोबरा सांप से भी महंगा होता है। थाईलैंड के कोबरा सांप की कीमत 30 करोड़ रूपए प्रति लीटर है, वहीं इस बिच्छू के जहर की कीमत 70 करोड़ प्रति लीटर है। यह बिच्छू कैंसर की गांठ ख़तम करने के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

इजराइल की तेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है की यह एक अनोखा जानवर है। इस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर और शोधकर्ता उच्च स्तर के शोध बिच्छू के जहर से करते हैं। इसके जहर में कुछ ऐसे भी तत्व हैं जिनसे काफी अच्छी मात्रा में पैन किलर तैयार किए जा सकते हैं। इससे हड्डी की बिमारी गठिया को भी ठीक करा जा सकता है।