Tripura Wedding Party : त्रिपुरा के डीएम पर भड़के सोनू निगम बोले तुम कहीं के राजा नहीं

डेस्क : देश एक नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। इस वक्त देश को दुसरे देशों से ऑक्सीजन और वैक्सीन लेने के लिए ज़रुरत पड़ रही है। बता दें की इसी बीच त्रिपुरा के डीएम का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है डीएम पूरी तरह से अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। त्रिपुरा में एक लड़का और लड़की की शादी हो रही थी, शादी के वक्त लोकडाउन का पालन नहीं किया गया और रात 10 बजे के बाद तक शादी चलती रही। यह बात जब डीएम शैलेन्द्र यादव को पता लगी तो वह अपनी टीम के साथ बैंक्वेट हॉल में घुसे और जो कोई भी व्यक्ति उनके सामने आया उसको थप्पड़, लात और घूंसे मारे।

डीएम शैलेन्द्र यादव ने गुस्से में शादी करवाने वाले आर्डर को ही फाड़ दिया। शादी का आर्डर जिस कागज़ पर मिला था उसके टुकड़े करके महिला के हाथ में थमा दिए। इस हरकत पर मशहूर गायक सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा की डीएम साहब आपने काफी गलत किया। बता दें की सोनू निगम अक्सर ही अपने बारे में बात करते हैं लेकिन उन्होंने साफ़ कहा की मेरे से यह वीडियो देख के रहा नहीं गया। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है की लोगों ने इजाज़त ली है तभी वह शादी का आयोजन कर पाएं हैं। वीडियो में डीएम ने जिस तरह से लोगों से बात की उसको सरासर गलत ठहराया है। जो सवाल वीडियो में सुनें जा सकते हैं वह इस प्रकार हैं ‘डीएम साहब ये क्या तरीका है? हम किस देश में रहते हैं? इस तरीके से हम अपने देशवासियों से कैसे बात कर सकते हैं? हर किसी को अपनी बात कहने का हक है।

आखिर इतना घमंड तो पीएम मोदी को भी नहीं है। जहां पर लोग एक दूसरे का साथ दे रहे हैं वहां पर आप किस भाषा में बात कर रहे हैं। इसका आपको ख्याल रखना चाहिए। इस वक्त देश में गरीब ही नहीं बल्कि अमीर आदमी भी परेशान है, उसके बाद सोनू निगम ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बिल्कुल भी ऊंचे पद पर नहीं रहना चाहिए क्योंकि वह इसके काबिल नहीं है। शादी एक अनूठा कार्यक्रम होता है और वह दो परिवारों का मिलन होता है जिसमें लड़के लड़की के सपने होते हैं। जिस तरह डीएम साहब ने एंट्री मारी उससे यह साफ नजर आ रहा है कि वह इन बातों को नहीं समझते हैं।