धोनी की पहली गर्लफ्रेंड की तस्वीर हो रही है इंटरनेट पर वायरल – जानिए कैसे हुए अलग

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत से सन्यास ले चुकें है और यह बात हम सभी जानते हैं। उनकी जिंदगी के कई ऐसे लम्हे तब बाहर निकल कर आए जब उनकी बायोपिक (‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’) दुनिया के आगे आई। जैसा की उनकी बायोपिक में दिखाया गया की उनकी जिंदगी में एक लड़की थी। वह लड़की उनके दिल के बहुत करीब थी। लेकिन किस्मत को दोनों की दोस्ती राज़ नहीं आई और उनको अलग होना पड़ा। फिलहाल वह अपनी मौजूदा शादी शुदा ज़िन्दगी जिसमें उनकी बेटी भी शामिल है उसके साथ खुश हैं और एक सरल जीवन जी रहे हैं।

धोनी की महिला मित्र का नाम प्रियंका झा था, धोनी और प्रियंका की अक्सर बातचीत होती थी और वह दोनों आगे का जीवन एक साथ बिताना चाहते थे लेकिन प्रियंका का एक सड़क हादसे में देहांत हो गया। धोनी और उनकी महिला मित्र यानी की प्रियंका झा की तस्वीर वायरल हो रही है। दोनों एक तस्वीर में पहाड़ों के बीच में बैठे हैं और पहाड़ों के सुन्दर नज़रों के बीच तस्वीर खिंचवा रहे हैं। विश्वसनीय रिपोर्ट्स के मुताबिक़ तस्वीर में मौजूद प्रियंका झा ही हैं। प्रियंका के एक्सीडेंट की खबर जब धोनी को प्राप्त हुई तो वह अंदर से टूट गए लेकिन उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और अपना पुअर ध्यान क्रिकेट पर लगाकर रखा।

प्रियंका के जाने के बाद धोनी ने भारत को क्रिकेट जगत में कई ऊंचाइयां हासिल करवाई। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) जीता। उन्होंने भारत की टेस्ट टीम का भी नेतृत्व किया और टेस्ट क्रिकेट में इंडिया को पहले पायदान पर लेकर आए। उनके ना पद्म भूषन, पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न, ICC अवार्ड ऑफ़ स्पिरिट शामिल हैं।