ऑक्सीजन पाइप के साथ वेंटिलेटर पर लेटा आदमी चुना रहा खैनी लोग बोले – गजब की तलब… वीडियो वायरल

डेस्क : इस वक्त देश में काफी खराब स्थिति बनी हुई है। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। लोगों को अब अस्पताल जाने से डर लगने लगा है। फ़िलहाल देश में वैक्सीन की समस्या ख़तम नहीं हुई है। कई इलाकों में स्थति काफी खराब है और राज्यों में ऑक्सीजन ख़तम हो गई है। अस्पताल में बेड की कमी की वजह से मौते हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अजीबो गरीब खबर सामने निकलकर आ रही है जिसमें एक पेशेंट बेड पर लेटे हुआ है और हाथ में खैनी रगड़ रहा है।

https://twitter.com/rupin1992/status/1384929513172258820?s=20

पेशेंट को खैनी खाने की बुरी तलब है, वह जिंदगी और मौत की इस लड़ाई में भी अपनी आदत को दरकिनार नहीं कर पा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हस रहे हैं और कुछ परेशान हो रहे हैं। पेशेंट के मुँह में ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। इस वीडियो में गाना चल रहा है छोड़ेंगे न साथ तेरा मरते दम तक। इस वीडियो को ट्विटर पर रूपिन शर्मा आईपीएस द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है की नर्स उसके पाँव दबा रही है। लेकिन मरीज को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है की उसको परेशानी हो रही है। वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहें हैं।