प्यार में आशिक ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, बाद में लड़की ने किसी और से रचा ली शादी!

न्यूज़ डेस्क: आप ने प्रेम कहानी तो कई सुने होंगे। प्रेम में सफल-असफल होते लोगों को भी देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे आप सुनते ही दंग रह जाएंगे। मेक्सिको का एक युवक ने अपनी प्रेमिका के प्रेम में कुछ यूं पागल हुआ कि अपनी किडनी तक उसके नाम कर दिया। इसके बाद भी लड़के को धोखा खाना पड़ा।

दरअसल मेक्सिको में रहने वाले उजील मार्टिनेज (Uziel Martínez) ने अपनी प्रेमिका (Girlfriend) की मां को अपने शरीर का एक अहम भाग किडनी (Kidney) दे दिया, परंतु इतने कुछ करने के बावजूद लड़की ने उसे किडनी देने के महज एक माह बाद ही छोर कर चली गयी। मेक्सिको की यह घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गर्लफ्रेंड ने रचाई दूसरे से शादी: उजील मार्टिनेज ने जब किडनी अपनी गर्लफ्रैंड की मां को दिया उसके महीने भर बाद ही किसी ओर लड़के के साथ शादी रचा ली। बॉयफ्रेंड उजील मार्टिनेज को अब भी यकीन नहीं होता कि इतना कुछ त्यागने के बाद भी कैसे कोई इस तरह स्वार्थी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब तो प्यार पर भी विश्वास नही रहा।

यह है वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो प्रेम में धोखा खाये उजील मार्टिनेज का है, इस वीडियो में वे एक tiktok वीडियो के जरिये अपना दुखड़ा सुना रहे हैं। टिक टॉक पर यह वीडियो ट्रेंड करने लगा। यह वीडियो कुछ ही पल में 14 Million से अधिक बार देखा गया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम लोग इस दुखी प्रेमी को सांत्वना देते दिखे।

गर्लफ्रेंड से नहीं है कोई शिकायत: मेक्सिको निवासी मार्टिनेज (Martínez) बतातें हैं कि उन्हें अब अपनी एक्स गर्लफ्रेंड (Ex Girlfriend) से कोई गिला शिकवा नहीं है। हम अब दोस्त भी नहीं हैं और नाही एक दूसरे से बात होती है। आगे कहते हैं एक ही किडनी होने के बाद भी में पुर्णतः स्वस्थ हूं, परंतु दिल टूट गया है।