इस छोटे लड़के के तेज़ रफ़्तार पर दिल दे बैठे आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

डेस्क : भारत के मशहूर उद्योगपतियों में मशहूर आनंद महिंद्रा के ट्विटर हैंडल पर एक छोटे लड़के की वीडियो शेयर की गई है, यह वीडियो उन्होंने खुद शेयर की है जिसमें एक लड़का इतनी तेजी से भाग रहा है कि उसके पांव दिख नहीं रहे हैं आनंद महिंद्रा का कहना है कि अगर इस तरह का टैलेंट हमारे भारत में भी हो तो हमारा भारत काफी आगे निकल जाए।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1337997924756811779?s=20

आपको बता दें कि जो लड़का वीडियो में है वह 8 वर्ष का है और फुटबॉल खेलने का शौकीन है साथ ही उसकी मांसपेशियां इतनी सशक्त हैं कि जब वह दौड़ता है तो अपनी उम्र के अन्य बच्चों को कोसों मील पीछे छोड़ देता है। अपने ट्विटर हैंडल पर जो उन्होंने लिखा है उसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है।

“मशीन की तरह। जब वह दौड़ता है तो उसके पैर धुंधले होते हैं। निस्संदेह दुनिया का सबसे तेज आदमी बन जाएगा। लेकिन हमारे देश में 1.2 बिलियन लोगों में ऐसी प्रतिभा छिपी है? मुझे यकीन है कोई न कोई ऐसा जरूर होगा ? अपने सेलफोन को तैयार रखें …”

आनंद महिंद्रा यह वीडियो शेयर करते हुए भारतवासियों से यह जानना चाहते हैं की क्या हमारी इतनी बड़ी जनसँख्या में कोई है इस तरह का अद्भुद टैलेंट रखने वाला जो आगे आकर देश का नाम रोशन करे। जैसे ही यह वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसको साझा किया तो मात्र चंद मिनटों में ही लाखो लोगो ने इसको देखा। इस पोस्ट से हम यह अंदाजा लगा सकते हैं की आनंद महिंद्रा इस लड़के की रफ़्तार पर अपना दिल हार चुके हैं।