जवान दिखने के लिए युवक हर साल खर्च करता है ₹16 करोड़, 45 की उम्र में दिखना चाहता है 18 साल का..

डेस्क : जीवन में कुछ चीजें निर्धारित होती हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता। जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसकी मृत्यु भी निश्चित होती है। इसी प्रकार बचपन के बाद जवानी और इसके बाद बुढ़ापा भी निश्चित है। लेकिन एक ऐसा व्यक्ति भी है जो जवान रहने के लिए 16 करोड़ रुपए तक खर्च कर रहा है। इसे जवान रखने के लिए 30 डॉक्टरों की टीम लगी रहती है। यह व्यक्ति सीधे तौर पर प्रकृति को चुनौती दे रहा है तो आइए जानते हैं विस्तार से।

जवान दिखने के लिए करोड़ो रुपए करता है खर्च : अमेरिका का एक बिजनेसमैन खुद को हमेशा जवान बनाए रखने के लिए कुछ ऐसा कर रहा है, जिस पर उसके साल भर में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं अमेरिका के रहने वाले 45 साल के ब्रायन जॉनसन की, जो खुद को जवान बनाए रखने के लिए हर साल 16 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर देते हैं।

30 डॉक्टरों की टीम कर रही है काम : इसके लिए उन्होंने 30 डॉक्टरों की एक टीम रखी है, जो उनकी हर चीज पर नजर रखते हैं। यह टीम उन्हें उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए निर्देश देती है और इस बात का भी ध्यान रखती है कि ब्रायन के युवा रूप पर कोई प्रभाव न पड़े। ब्रायन जॉनसन अमेरिका में एक टेक कंपनी चलाते हैं। वह 45 साल के हैं लेकिन वह 25 साल के दिखना चाहते हैं।

जवान लड़के की तरह है त्वचा : इस बारे में ब्रायन का कहना है कि उनके पास 37 साल के आदमी का दिल और 28 साल के आदमी की त्वचा है। उनके लंग्स और फिटनेस लेवल की बात करें तो वह 18 साल के लड़के की तरह हैं। ये सब करने में वह हर साल 20 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 16 करोड़ 30 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर देते हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपर ब्रायन पैसे खर्च करने के साथ-साथ खुद को जवान बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं।

ये भी पढ़ें   साउथ अभिनेत्री Payal Ghosh ने Anurag Kashyap पर लगाया दुष्कर्म का घिनौना आरोप, जानें - पूरा माजरा…..

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????