बड़ी लापरवाही! यात्रियों को रनवे पर ही छोड़कर भागी फ्लाइट – DGCA ने भेजा नोटिस, जानें –

डेस्क : बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां Go First की फ्लाइट G8-116, 55 को लिए बिना ही रवाना हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला सोमवार यानी बीते दिन 9 जनवरी सुबह लगभग 6.30 बजे का है। सिक्योरिटी चेक के बाद यात्रियों को फ्लाइट के पास ले जाने के लिए कुल 4 बसों को भेजा गया था,

जिसमें से पहली 2 बसे आगे भी निकल गईं थी। वहीं अन्य 2 बसों में बैठे यात्रियों को लिए बिना ही फ्लाइट के उड़ गई। हालांकि गलती का पता चलते ही एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को 4 घंटे बाद दूसरी फ्लाइट से दिल्ली को भेज दिया।

इस घटना को लेकर Airlines, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और PMO को भी टैग करते हुए Tweeter में कई लोगों ने शिकायत किया, जिसमें यह बताया गया कि फ्लाइट में उड़ान भरते समय करीब कुल 55 यात्री बस में इंतजार ही करते रहे। इन सभी Tweet का जवाब देते हुए Go First एयरलाइंस ने कहा “हमें हुई असुविधा के लिए बेहद खेद है।”

DGCA ने Go First एयरलाइंस से मांगी रिपोर्ट : DGCA ने Go First एयरलाइंस से उस घटना में रिपोर्ट मांगी है, जिसमें बेंगलुरु से उड़ान भरने वाली फ्लाइट कुल 55 यात्रियों को भूल गई थी। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार 55 में से 53 यात्रियों को दिल्ली के लिए दूसरी एयरलाइन के जरिए भेज भी दिया गया था। वहीं 2 लोगों ने टिकट का रिफंड मांगा है, जिनका पैसा Go First एयरलाइंस ने रिफंड कर दिया है।