रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात! 48 घंटा के लिए Free मिलेगी बस सर्विस, जानें – क्या करना होगा..

डेस्क : रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को सरकार ने एक बड़ा उपहार दिया है। दरअसल यूपी सरकार ने रक्षाबंधन के उपलक्ष पर 48 घंटे के लिए मुफ्त बस सेवा देगी। यह बस सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए है। इस दौरान महिलाएं मुफ्त में कहीं भी आवाजाही कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के माध्यम से राज्य परिवहन निगम को प्रदेश की सभी महिलाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

सरकार ने ऐलान किया कि 10 अगस्त की रात से 12 अगस्त की मध्य रात्रि तक महिलाओं के लिए बस यात्रा बिल्कुल मुफ्त रहेगी। यह समय अवधि 48 घंटों के लिए है। रक्षाबंधन भाई- बहन के बीच का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी रक्षा सूत्र के तौर पर बनती है। मान्यता यह है की बहन अपने भाइयों की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांधती है।

बता दें कि यूपी सरकार हर साल रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को फ्री बस सेवा प्रदान करती है। पिछले साल मुफ्त बस सेवा का लाभ करीब 3.50 लाख महिलाओं ने उठाया था। हालांकि बीते साल 24 घंटे के लिए बस सेवा मुफ्त की गई थी, जिसे इस बार बढ़ाकर 48 घंटे कर दी गई।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग को रक्षाबंधन के दिन बस की संचालन विशेष ध्यान रखने को कहा है। जिससे किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। यह मुफ्त बस सेवा दिल्ली, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी आदि शहरों में चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।