Weather Update : यूपी, बिहार, दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल

न्यूज डेस्क : मानसून तेजी से अपना मिजाज बदल रहा है। बिहार-यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में मानसून पूरी तरीके से सक्रिय हो चुका है। हालांकि, बिहार में मानसून धीरे-धीरे टूटता नजर आ रहा है। वहीं रविवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की व आकाशीय बिजली से लगभग 30 लोगों की मौत हो गई।

इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को विभिन्न राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून दक्षिण पश्चिम की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। जो 12 जुलाई को राजस्थान और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में फैल गया है। बता दे की दक्षिण-पश्चिम मानसून की राजस्थान की उत्तरी सीमा करनाल और गंगानगर से होकर गुजर रही है।

इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना : भारत मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से अपनी स्थिति बदल रहा है इसी को लेकर सोमवार से अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड , राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई है। वही जम्मू और कश्मीर में 12 तक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर आंध्र प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी तट से पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर स्थित है। एक और निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण गुजरात और उससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर पर बना है। नतीजतन, पश्चिमी तट के साथ निचले स्तर की पश्चिमी हवाएं तेज हो गई हैं। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट और इससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर भारत के इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया : भारत मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली जमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गति वाली तूफानी हवाएं चलने के भी आसार जताए हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और लद्दाख में भी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति वाला चक्रवात आने की चेतावनी दी गई है।