Chitra Tripathi के पति को लेकर यूजर ने किए गंदे कमेंट्स, तो गुस्से में आगबबूला हुईं एंकर, सिखाया बढ़िया सबक…

आजतक की मशहूर भारतीय पत्रकार चित्रा त्रिपाठी प अमित नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया था, जिसमें वह उनके पति के खिलाफ कुछ पोस्ट किया था। चित्रा ने उस ट्वीट का करारा जवाब दिया और अपने खिलाफ एक्शन लिया। बाद में यह ट्विटर यूजर ने चित्रा से माफी भी मांगी और अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है।

इसके पीछे का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की एक प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ा है जो पिछले साल हुई थी। दरअसल इस कांफ्रेंस में चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम सामने आया था। इसमें बताया गया था कि चित्रा त्रिपाठी के पति को एक ओयो रूम में पकड़ा गया था। इस खबर के बाद ट्विटर पर @heYDamodar नामक यूजर ने चित्रा त्रिपाठी पर निजी हमले किए और उनके पति के बारे में गंभीर लगाए।

चित्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मिस्टर अमित दामोदर, आपके ट्वीट डिलीट करने या रोकने से अब कुछ नहीं होगा। आपका सही जगह जेल है। आपने मुझे बदनाम करके मानसिक रूप से परेशान किया है और आप इससे बच नहीं सकते। भविष्य में वो व्यक्ति खासकर ध्यान रखें कि अगर किसी ने ग़लत तरीक़े से मुझे ओयो के साथ टैग करके ट्वीट किया तो वह जेल जा सकता है। एक साल तक मैं चुप रही हूँ, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मुझे बदनाम करेंगे और मैं इसे सहन करूँगी। हर चीज़ की सीमा होनी चाहिए।

बता दें कि चित्रा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनके और उनके पति के बीच एक विवाद हुआ था और उस विवाद के बाद वे अपने पति को बाहर जाने के लिए बोली थीं। चित्रा ने इस बात को भी बताया कि उन्हें यह मालूम था कि उनके पति ओयो में गए थे। इसी बात को लेकर @heydamodar ने ट्वीट किया और कहा कि “उनके पति देव ओयो रूम में पड़ोसन के साथ पकड़े गए थे पुलिस रेड में।“

अब इसके बाद @heydamodar ने चित्रा त्रिपाठी को ट्विटर पर टैग करते हुए यह लिखा,“डिअर चित्रा जी, मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया है। मैं बिना शर्त के आपसे माफ़ी मांगता हूँ। मैं वादा करता हूँ कि यह दोबारा नहीं होगा।“