अब से महज कुछ मिनट की देरी में आसमान को छूता, 103 मिनट ऊंचा Twin Tower ध्वस्त होने वाला है। इसके मिट्टी में मिलाने की सभी तैयारियां कर दी गई हैं। सुरक्षा के पहलू से कई रास्तों को बंद कर दिया गया है, साथ ही आसपास की सोसाइटी को खाली कराया गया है। टावर को गिराने के लिए 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। विस्फोट के दौरान दोनों टावरों के 100 मीटर की दूरी पर केवल 6 लोग ही होंगे।
किसके इशारे पर होगा ब्लास्ट? इस टावर को मिट्टी में मिलाने के लिए रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके ब्लास्ट के लिए आईपीएस एस राजेश को इंसिडेंट कमांडर बनाया गया है। बता दें आईपीएस राजेश मोबाइल कंट्रोल रूम में बैठकर सारी स्थिति और गतिविधियों पर नजर रखेंगे। एस राजेश की ग्रीन सिंग्नल देने के बाद ही ट्वीन टावर में ब्लास्ट किया जाएगा। यानी आज के गेम ओनर हैं आईएएस एस राजेश जिनके के इशारे पर गिराई जाएगी।
सुरक्षा को लेकर भी हुए इंतजाम Twin Tower के पास 7 CCTV कैमरे लगाए गए गए हैं, जिसके जरिए से इंसिडेंट कमांडर निगाह रखेंगे। इमारत के आसपास 3 लेयर में सुरक्षा तैनात की गई है। उस ग्राउंड में आज 500 से भी अधिक सिविल पुलिसकर्मी, 100 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 6 QRT तैनात किए गए हैं। साथ ही इमरजेंसी स्थिति के लिए 120 जवानों की रिजर्व फोर्स तैयार की। सुरक्षा के पुखते इंतजाम को देखते हुए 2 कंपनी NDRF को भी तैनात किया गया। वहीं, DM की तरफ 5 से हॉस्पिटल मे बेड आरक्षित किए गए है। आपातकालीन स्थिति मे ग्रीन कॉरिडोर भी तैयारी है।