रेल में सफर करना होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा

डेस्क : अगर आप भी रेल से सफर करते है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे के डेवलपमेंट में खर्च होने वाली राशि की भरपाई करने के लिए अब , भारतीय रेलवे पेसेंजरो की टिकट का दाम बढ़ाकर, वसूलने की कोशिश करने वाली है। अब रेल यात्रिओं से 10 से लेकर 35 रूपए तक ज्यादा किराया वसूला जा सकता है।

इस राशि से रेलवे का विकास और आधुनिकीकरण करना चाहता है। सूत्रों का कहना है की इस खबर पर आखिरी अंतिम रूप से मंजूरी कैबिनेट के द्वारा मिल चुकी है। इसको यूजर चार्ज का नाम दिया गया है जो की अलग अलग श्रेणी के लिए अलग अलग होगा। जो यात्री फर्स्ट क्लास में यात्रा करेंगे वह ज्यादा राशि अदा करेंगे और जो इससे कर्मवश निचे यात्रा करेंगे वह कम राशि अदा करेंगे।

स्टेशनों में बढ़ाई जाएगी सुविधा व्यवस्था देश में कुल रेलवे स्टेशन 7000 हैं जिसमें से बात करें तो 700-1000 स्टेशन के यात्रियों से ही बढ़ाया हुआ शुल्क वसूला जाएगा। इस तरह का शुल्क हवाई अड्डों पर यात्रियों से लिया जाता है। इस शुल्क का मकसद सिर्फ एक ही है की किसी भी तरह से यात्री की सुख सुविधा बढ़ा दी जाएं, वह भी हर रेलवे स्टेशन पर। रेलवे मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा बताया जा रहा है की यह प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन है। इस सम्बन्ध में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है भारतीय रेलवे द्वारा एवं भारत सरकार की तरफ से भी कोई टिप्पड़ी नहीं आई है। इतना निश्चित करा है की जो भी यूजर चार्ज लिया जायेगा वह काफी कम होगा। रेलवे बोर्ड के सीओ वीके यादव का भी कहना है की यह यूजर चार्ज सभी 7000 स्टेशन पर नहीं बल्कि सिर्फ उन स्टेशन पर लिया जायेगा जहां सुविधा बढ़ाने की जरूरत है। इससे सम्बंधित नोटिफिकेशन भी जल्द सामने आ जायेगा।