Indian Railway : अब ट्रेन में 5 साल से छोटे बच्चों के लिए भी लेने होगा टिकट? सामने आई बड़ी जानकारी..

डेस्क : बीते दिनों से मीडिया में ये खबर थी कि अब रेल यात्रा के दौरान 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी पूरा रेल टिकट लेना अनिवार्य है। जिसपर अब रेलवे और सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। सरकार द्वारा बताया गया है कि ये बात फर्जी है यानी fake है।

सामने आया पूरा सच : दरअसल, पीआईबी फैक्ट चेक ने ये ने रेलवे के यात्रियों को अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूरा टिकट खरीदने वाले दावे पर स्पष्टीकरण दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार भारतीय रेलवे की ओर से दी जाने वाली यह वैकल्पिक व्यवस्था है। रेलवे टिकट खरीदने और 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बर्थ बुक करने के लिए ऑप्शन दी जाती है।

जिसके हिसाब से यदि आपको अपने बच्चे के लिए सीट बुक करनी है तो आप कर सकते हैं। यदि नहीं करनी तो न करें। बच्चों का कोई सीट और टिकट चेक नही होगा। यानी अगर आपको बच्चे के लिए अलग से लिए अलग से बर्थ चाहिए तो इस विकल्प के तहत टिकट ले सकते हैं। यह अनिवार्य नहीं है। अगर बर्थ सीट नहीं है तो 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की अनुमति है।