डेस्क : एक ऐसी महिला जो बड़े बूढों को फ्री आफ कॉस्ट यात्रा करवाती हैं। जो लोगो को उनके डेस्टिनेशन तक छोड़ती है। जिन्हे पैसे से ज्यादा लोगो की फिकर है। आज हम आपको एक ऐसी आटो ड्राइवर से मिलवाने वाले हैं जो दूसरो के लिए जीती है ना कि आज कल की भाग दौड़ की ज़िन्दगी में सिर्फ़ पैसा कमाने वाले लोगों की तरह तो बिल्कुल नहीं।
आज हम आपको ऐसी हि एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमें कुछ सीखने के लिए मजबूर कर देगी। करीब 23 साल पहले ऑटो चलाने वाले राजी अशोक ने रात 10 बजे के बाद छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को मुफ्त सवारी की पेशकश की थी। इसके साथ ही वह किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए भी तैयार हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की सड़कों पर हजारों ऑटोरिक्शा अपनी रोजी रोटी कमाते हैं।
लेकिन इन दिनों एक महिला ऑटो रिक्शा चालक राजी अशोक काफी वायरल है क्योंकि वह महिलाओं और बुजुर्गों को मुफ्त में यात्रा करा रही है। 50 वर्षीय राजी एक महिला यात्री को कभी भी मना नहीं करते। वह उनके कॉल आने के बाद मदद के लिए दौड़ती है। उनके ऑटो रिक्शा पर टोल फ्री नंबर भी लिखा होता है। आप जब चाहें उन्हें कॉल कर सकते हैं आधी रात को भी और राज़ी आपको आपकी मंजिल तक ले जाएगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजी ने 23 साल पहले रिक्शा चलाना शुरू किया था।
राजी अशोक ग्रेजुएट हैं जब राजी को ग्रेजुएशन के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने परिवार चलाने के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया। राजी अशोक केरल के रहने वाली हैं और उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ चेन्नई शिफ्ट हो गईं। उसका पति ऑटो चलाता है। वह फ्री में ऑटो चलाना भी सिखाती हैं, राजी के ऑटो में अब तक 10 हजार से ज्यादा महिलाएं सेफ राइड ले चुकी हैं। इतना ही नहीं वह फ्री में ऑटो चलाना भी सिखाती हैं। राजी का मानना है कि हमें महिलाओं को मुफ्त ड्राइविंग कोचिंग देने की जरूरत है क्योंकि कई अशिक्षित महिलाएं बहुत कम मजदूरी पर काम करती हैं जबकि ऑटो चालक 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह कमाते हैं। राजी अशोक की इस साहसी काम को हमारा सलाम, राजी जैसा नेक काम आज की इस युग में कोई भी नहीं कर सकता, अगर आपको भी राजी की ऐसी हि कोई स्टोरी मिले तो हमारे साथ साझा कर सकते हैं।