Indian Railway : 3 महीनों के लिए रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, चेक करें कहीं आपका ट्रेन तो नहीं

डेस्क : अगर आने वाले तीन महीनों में आप भी ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो हमारी ये खबर आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। दरअसल, भारतीय रेल (Indian Railways) के पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर, 2022 से लेकर 28 फरवरी, 2023 तक कई ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। सर्दियों में होने वाले कोहरे चलते ये फैसला लिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर से फरवरी तक उत्तर भारत कोहरा की चपेट में रहता है। जिसकी वजह से
कई स्थानों पर विजिबिलिटी डाउन हो जाती है और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार सर्दियों में ट्रेन हादसों का कारण कोहरा ही बनता है। वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिन यात्रियों ने काउंटर से बुकिंग कराई है, उन्हें वहां से अपना टिकट कैंसिल करवाना होगा, वहीं ऑनलाइन बुक टिकटों को कैंसिल करवाना होगा, जिसकी राशि बैंक खातों में वापस कर दी जाएगी।

रद्द की गई ट्रेनें : गाड़ी संख्या (12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, 03 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या (14003 )मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 03 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या- (14004) नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 01 दिसंबर, 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनें भी हैं जो पूरी तरह से रद्द होंगी। जैसे अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358), 05 दिसंबर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक रद्द रहेगी। कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317), 04 दिसंबर, 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी।
वहीं अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस ( 12318), 06 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक रद्द।
हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (12369), 01 दिसंबर, 2022 से 27 फरवरी, 2023 तक रद्द। देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस (12370), 02 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक रद्द। कामाख्या-गया एक्सप्रेस (15620), 05 दिसंबर, 2022 से 27 फरवरी, 2023 तक रद्द। और गया-कामाख्या एक्सप्रेस (15619) भी, 06 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी।