ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस, अनुप्रिया पटेल समेत ये 43 नेता लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

डेस्क : प्रधानमंत्री मोदी का आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। जिन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथ दिलाएंगे। बता दे की मंत्रिपरिषद विस्तार में कुल 43 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही कुछ मंत्रियों को पदोन्नत भी किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संभावित मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इस मुलाकात में मौजूद थे।