बिहार की बेटी Maithili Thakur के कला की दीवानी है दुनिया, देखे- परिवार के साथ शानदार तस्वीरें..

Maithili Thakur : बिहार के मधुबनी की रहने वाली मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मैथिली ने अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। मैथिली को सुनने वालों की कमी नहीं है। उन्हें देश के हर राज्य में सुना जाता है। मैथिली (Maithili Thakur) ने कम उम्र में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रियलिटी शो राइजिंग स्टार की उपविजेता मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) हर उम्र के लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करती हैं। लोकगीतों के माध्यम से उनकी सुरीली आवाज लोगों तक पहुंचने में सफल रही है।

इन ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर : वह मधुबनी जिले के उरेन गांव की रहने वाली हैं। लोक संगीत में अपने योगदान के लिए जानी जाने वाली बिहार की मैथिली ठाकुर को बिहार राज्य की खादी और हस्तशिल्प का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 22 साल की मैथिली ठाकुर ने अपने फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। पटना में एक समारोह में उन्हें उद्योग विभाग द्वारा खादी और हस्तशिल्प का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की सूचना देते हुए एक पत्र भी सौंपा गया था। आपको बता दें कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्राप्त : मैथिली को हाल ही में प्रदर्शन कला के संबंधित क्षेत्र में 2021 के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 2019 से 2021 के पुरस्कार के लिए चुना गया था। मैथिली ने लोक संगीत गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। साथ ही उनके शोज में लाखों की संख्या में लोग जुटते हैं। उन्होंने अपने पिता रमेश ठाकुर और दादा से संगीत की शिक्षा ली।