न्यूज डेस्क : कहते हैं प्यार अंधा होता है.. कभी भी किसी से कि किसी भी वक्त हो सकता है, यू कहे तो लव इज ब्लाइंड,, हर दिन सोशल मीडिया पर एक न एक प्रेमी जोड़े की चर्चे सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, इसी बीच आप लोगों को एक ऐसे प्रेमी जोड़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यह अनोखा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से आया है।
जहां, खजराना इलाके में रहने वाली एक अमीर घर की महिला अपने प्रेमी रिक्शे वाले के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी है जो एक रिक्शावाले के साथ भाग गई। वह रिक्शावाला 32 साल का था और महिला उससे 13 साल बड़ी।दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि महिला अपने रईस पति को छोड़कर रिक्शेवाले के साथ भागने का निर्णय लिया।
महिला के पती ने इस घटना के बारे में थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बीवी तिजोरी में से 47 लाख रुपये और सारा गहना भी लेकर भी भाग गई। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। हालाकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि महिला के मायके वाले भी काफी धनाढ्य हैं। उनके पास भी बहुत पैसा है।
पति ने बताया की उसकी पत्नी का किसी रिक्शे वाले के साथ चक्कर था। दोनों घंटे भर मोबाइल पर बातचीत करते थे। जबसे वह फरार हुई है तब से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। कुछ दिन पहले ही जमीन बेचा गया था। उसका पैसा भी तिजोरी में रखा था। तिजोरी की चाबी पत्नी ही अपने पास ही रखती थी। पर मौका देखते ही वह गहना और पैसा लेकर निकल गई। इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि लोकेशन के आधार पर एक टीम मामले की छानबीन कर रही है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।