भयंकर गर्मी और दक्षिण भारत में टमाटर के उत्पाद में कमी होने के कारण सप्लाई पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। ज्यादातर शहरों में टमाटर ₹80 किलो तक पहुंच चुका है। वहीं मायाम भर में यह ₹110 किलो बिका। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे सस्ता टमाटर बोडेली में ₹23 किलो बिका। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर के भाव में 44 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होकर ₹46 किलो बिका।
बताते चलें कि मंत्रालय देश भर में फैले 167 बाजार केंद्रों से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं जिनमें मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल, वनस्पति, सोया तेल, पाम तेल, चाय, दूध, आलू, प्याज़, टमाटर, नमक, चावल, गेहूं, आटा, चना, अरहर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी एवम् गुड़ की कीमतों की निगरानी करता है।
अब अगर आलू की बात करें तो माया बंदर में ₹55 किलो और सबसे सस्ता मोतिहारी में ₹12 किलो है। प्याज सबसे महंगा सोहरा में ₹60 रूपये और सागर में 9 रूपये किलो रही। इसके अलावा खुली चाय सबसे महंगी गंगतोक में ₹547 किलो और सहरसा में ₹128 बिका। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर का भाव 16 मई के ₹32 किलो से बढ़कर बुधवार को ₹46 किलो तब पहुंच गई। हालांकि मदर डेहरी स्टोर मे सामान्य टमाटर का भाव ₹62 किलो है। इसके अलावा स्थानीय सब्जी विक्रेता ₹60 किलो टमाटर बेचते हैं।
व्यापारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण दक्षिण भारत में टमाटर के पैदावार नहीं होने के चलते उत्तर भारत से टमाटर दक्षिण भारत भेजा जा रहा है जिसके चलते दिल्ली में इसकी आपूर्ति में कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि 10-15 दिनों में ही कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। आंकड़ों के अनुसार मुंबई में 15 मई के ₹63 किलो से बढ़कर 15 जून को ₹72 किलो हो गई। हालांकि कोलकाता में टमाटर की कीमतें ₹82 किलो पर लगभग अपरिवर्तित हैं। जबकि चेन्नई में₹73 किलो से घटकर ₹58 किलो रह गई।
इन आंकड़ों के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की औसत कीमत 15 जून को 53.3 दो रुपए किलो रही जो 16 मई को ₹42.03 किलो थी। 15 जून को टमाटर का आदर्श भाव बढ़ कर₹50 प्रति किलोग्राम हो गया जो 16 मई को ₹24 किलो था। 15 जून को टमाटर का अधिकतम और न्यूनतम भाव क्रमश ₹110 और ₹23 प्रति किलो रहा। मई 16 मई को अधिकतम भाव ₹100 और न्यूनतम भाव ₹9 तक रहा।