जल्द पटरी पर दौड़ेगी पांचवी Vande Bharat Express, जानें – किस रूट से मिलेगी हरी झंडी

Vande Bharat Express : दिवाली के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी सौगात फिर से मिलने वाली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली(Diwali 2022) के बाद, जल्द ही देश में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी देंगे। खबर है की नवंबर के महीन3 से इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। मालूम हो कि रेलवे विभाग ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के बाद अब दक्षिणी क्षेत्र में वंदे भारत (vande bharat train) चलाने का फैसला लिया है।

इस रूट पर होगा संचालन : भारत की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसूरु रूट (Chennai- Bengaluru- Mysuru route) पर होना है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस ट्रेन को 10 नवंबर को पटरी पर उतारे जाने की तैयारी है। ये ट्रेन करीब 483 किमी की दूरी को तय करेगी।

इन रूटों पर चल रही 4 4 वंदे भारत ट्रेनें : भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ती है। जिसके बाद दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा रवाना होती है। फिर तीसरी वंदे भारत एक्स्प्रेस मुंबई से अहमदाबाद के बीच में चल रही है। और सबसे नई, चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हाल ही में दिल्ली से हिमाचल के ऊना के बीच में हरी झंडी मिली है।

रेलमंत्री ने किया सफर : बीते दिनों खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हिमाचल से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस में दिल्ली तक का सफर पूरा किया था। अपनी यात्रा के बाद रेलमंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी है और खास बात यह है ट्रेन के सफर के दौरान पानी की बोतल बिल्कुल भी नहीं हिली है।

देश में चलेंगी 75 वंदे भारत ट्रेन : केंद्र सरकार के प्लान के अनुसार देश में जल्द ही 75 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाना है। इसके जरिए यात्री लंबी दूरी का सफर कम समय में तय कर सकेंगे। मालूम हो साल 2019 से देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई थी।