सोशल मीडिया पर आप आए दिन अजब-गजब पोस्ट और कमेन्ट देखते होंगे, ऐसी ही एक पोस्ट X यानि ट्विटर पर वायरल हो रही है, जिसमें लड़की ने सेल्फ़ी अपलोड करने के बाद यूजर्स से पूछा कि बताईए मेरी हाइट कितनी है। इस पोस्ट के बाद ही लड़की की फोटो पर कमेंट्स की बौछार हो गई, जिसमें एक यूजर ने उसके हाथ में पकड़े आईफोन की मदद से उसकी हाईट का अंदाज़ा लगाने की कोशिश की।
X पर ‘दालमखनी’ नामक यूजर ने अपनी फ़ोटो शनिवार को पोस्ट की थी, जो डालने के बाद ही से वायरल हो रही है, इस पर शनिवार को ही डेढ़ लाख से ज़्यादा व्यूज हो गए थे और इसे कई सारे लोगों ने इसे रिपोस्ट भी किया है।
guess my height ???? pic.twitter.com/02t86D25a7
— S. (@daalmakhniiii) August 12, 2023
इस सबके बीच सागर नामक एक यूजर का कमेंट काफी वायरल और अलग रहा, उसने आईफोन 12 की लंबाई ली जो कि 14.6 सेंटीमीटर थी, उसके बाद उसने लड़की की हाईट तक 9 आईफोन12 की फोटो लगा दी और फिर कहा कि हाईट 31 इंच है।
4.31 ft pic.twitter.com/mmtgmh1LAk
— Sagar Budhwani (@Sagarbudhwani_) August 12, 2023
हालांकि, सागर की ये तरकीब सफल नहीं हुई, वो सही हाईट नहीं बता पाए और लड़की भी ने कहा की मेरी हाईट इतनी भी कम नहीं है।