3 अभिनेता से मिला धोखा- 1 के लिए तो 10 साल तक करती रहीं इंतजार, फिर तब्बू ने नहीं रचाई शादी..

Tabu : मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आज भी अपनी खूबसूरती को लेकर लोगों के दिलों दिमाग पर राज करती हैं। इन दिनों तब्बू अपनी फिल्म “भोला” के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। पिछले तीन दशक से तब्बू बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा तब्बू निजी लाइफ को लेकर भी काफी चर्चित रहती हैं। आज हम तब्बू के लव लाइफ के बारे में बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब्बू को तीन लोगों से प्रेम हुआ, लेकिन प्यार साकार नहीं हो सका। एक साथ तो 10 साल तक रिलेशनशिप में रही। आइए विस्तार से जानते हैं।

तब्बू को सबसे पहले अभिनेता संजय कपूर से प्यार हुआ था। दोनों ने फिल्म ‘प्रेम’ के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। संजय कपूर और तब्बू का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। ऐसे में संजय ने एक बार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से खास बातचीत में कहा था कि उस वक्त वह तब्बू को डेट कर रहे थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

संजय कपूर के बाद तब्बू का नाम मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिक ने तब्बू को डेट करना तब शुरू किया जब वह अपनी पत्नी दिव्या भारती को खोने से उबर रहे थे। इसी तरह दोनों काफी करीब आ गए, हालांकि तब्बू और साजिद दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक छुपाए रखा और अंत में जब दोनों का सच सामने आया।

साजिद से ब्रेकअप के बाद साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने तब्बू की लाइफ में एंट्री की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि तब्बू का नागार्जुन के साथ 10 साल से भी ज्यादा समय तक अफेयर था।नागार्जुन के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ सकते इसलिए तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली।