Swara Bhaskar: विदाई के वक्त खूब रोई स्वरा भास्कर, शेयर किया विदाई का भावुक वीडियो

Swara Bhaskar: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पिछले महीने फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद इसी महीने मार्च में धूमधाम से शादी का जश्न मनाया। शादी के बाद के फंक्शंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं, विदाई के वक्त स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) काफी इमोशनल नजर आ रही थीं। विदाई एक ऐसा पल होता है जिसमें हर शख्स अपने घर से निकलते वक्त मायूस हो जाता है।

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की विदाई के बाद उनकी दोस्त सिंजिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इमोशनल शब्द लिखे, इसके बाद उनके पिता उदय भास्कर ने भी अपनी बेटी के लिए शिवजी का पोस्ट ट्वीट करते हुए इमोशनल लाइन्स लिखीं. वीडियो में स्वरा भास्कर के माता-पिता और इरा भास्कर नजर आ रहे हैं।

स्वरा भास्कर और फहाद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत फरवरी 2023 में शादी की थी। मार्च 2023 में उन्होंने शादी के कई फंक्शन किए। इसमें हल्दी, मेहंदी, कर्नाटक संगीत शाम, संगीत, कव्वाली रात और रिसेप्शन शामिल थे। समारोह हल्दी से शुरू हुआ और होली में बदल गया। इसके बाद मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। कर्नाटक गायिका सुधा रघुरमन ने संगीत में लाइव प्रस्तुति दी।

https://twitter.com/sinjini_m/status/1637014722137706497?s=20

फहद अहमद समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के प्रमुख हैं। स्वरा और फहद के रिसेप्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे। जया बच्चन और डेरेक ओ ब्रायन भी शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरा भास्कर का उनके ससुराल में भव्य स्वागत किया गया। आज बरेली में वलीमा का आयोजन किया गया है जिसमें देश के बड़े नेता और बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।