Sushmita Sen: मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने बीते दिनों एक खबर देखकर अपने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी सर्जरी हुई थी। हालांकि अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 11 मार्च को लैक्मे फैशन वीक में सुष्मिता (Sushmita Sen) रैंप वॉक करती नजर आईं। उनके चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर है।
इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लैक्मे फैशन वीक में सुष्मिता सेन ने डिजाइन अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पीले रंग के लहंगे में हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आईं। सुष्मिता सेन को देख दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। दर्शक दीर्घा में बैठे तमाम लोग इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करते नजर आए।
सुष्मिता सेन ने एंजियोप्लास्टी के बाद पहली बार रैंप वॉक किया। सेन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुष्मिता सेन ने डिजाइनर अनुश्री रेड्डी और उनकी टीम का भी शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा सेन ने लैक्मे फैशन वीक के दर्शकों और मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया। बॉलीवुड की सबसे फिट सेलेब्स की लिस्ट में शामिल सुष्मिता सेना को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। सुष्मिता सेन ने शेयर की पिता के साथ तस्वीर पोस्ट में सुष्मिता ने अपने फैन्स को बताया कि उनकी तबीयत पहले से ठीक है।