Rishabh Pant के जल्दी ठीक होने के लिए SKY ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

Rishabh Pant : भारतीय क्रिकेट टीम भारत और न्यूजीलैंड मैच खेलने के लिए इंदौर पहुंच चुकी है। 24 जनवरी को दोनों टीम के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। महाकालेश्वर के पूजा अर्चना करने के दौरान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना की। बीते दिनों कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज जारी है। फिलहाल ऋषभ पंत मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज रात है बताया जा रहा है कि के स्वास्थ्य में सुधार है।

पारंपरिक वस्त्र में दिखें खिलाड़ी : क्रिकेटरों ने धोती-सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उनके साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी थे। तीनों क्रिकेटर आम श्रद्धालुओं की तरह महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। हॉल में भक्तों के बीच नंदी विराजमान थे। आसपास बैठे कई श्रद्धालु उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह गर्भगृह के दर्शन किए।

महाकाल के दर्शन के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘महाकाल को देखकर बहुत अच्छा लगा। आरती को शुरू से अंत तक देखा। मन शांत हो गया। सबसे महत्वपूर्ण बात, ऋषभ पंत के ठीक होने की कामना की। वे ठीक हो जाएं, यही हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उनके फ्रेंड्स भी काफी निराश हैं। पंथ जल्दी स्वस्थ हो जाए यही कामना सब कर रहे हैं।