Bollywood अभिनेत्री से भी खूबसूरत है Sourav Ganguly की बेटी, देखे- पुरे परिवार की खूबसूरत तस्वीरें….

Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आप उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए जानते ही होंगे। सौरव गांगुली एक अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। फिलहाल बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही आप जानते हों। तो आज हम आपको सौरव गांगुली के पूरे परिवार से मिलवाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके परिवार के बारे में।

सौरव गांगुली के पिता का नाम चंडीदास और माता का नाम निरूपा गांगुली है। चंडीदास गांगुली कोलकाता के सबसे बड़े प्रिंट व्यापारियों में से एक थे और शहर के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। गांगुली को बचपन में लोग महाराजा कहकर बुलाते थे। सौरव गांगुली ने भारत की मशहूर क्लासिकल डांसर डोना रॉय से शादी की है। सौरव और डोना ने 21 फरवरी 1997 को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। डोना सौरव के पड़ोस में रहती थी। दोनों ने लव मैरिज की है।

सौरव गांगुली शादी के 4 साल बाद 3 नवंबर 2001 को एक बेटी के पिता बने। उनकी बेटी का नाम सना गांगुली है। सना अब 21 साल की हो चुकी हैं। सना ने भी मां की तरह क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है। सौरव गांगुली के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम स्नेहाशीष गांगुली है। स्नेहाशीष गांगुली फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं। हालाँकि, अब वह अपने पारिवारिक व्यवसाय का प्रबंधन करता है। उनकी पत्नी भी मशहूर क्लासिकल डांसर हैं।

सौरव की बेटी सना 7 साल की उम्र से क्लासिकल डांस सीख रही हैं। सना भी अपनी मां की तरह क्लासिकल डांसर बनना चाहती हैं। सना फिलहाल लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। सना पहली बार साल 2019 में पापा सौरव गांगुली के साथ सेनको ज्वेलरी के विज्ञापन में नजर आई थीं। सना अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।