सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले बहन श्वेता हुईं इमोशनल, बताया- पूरे जून में करेंगी यह काम

डेस्क : सुशांत सिंह राजपूत की मौत की बरसी आने वाली है। बता दें कि बीते वर्ष 14 जून को उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि वह कुछ समय के लिए पहाड़ों पर वक्त बिताना चाहती हैं। वह पहाड़ों पर जाकर अपने भाई की याद को ताजा करना चाहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने बीते बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर लिखा था कि वह जून के महीने में पहाड़ों पर रहने वाली है। वह पहाड़ों पर अकेले जाना चाहती हैं क्योंकि वहां पर ना ही इंटरनेट होगा और ना ही किसी प्रकार की सेल सर्विस होगी।

बिना किसी रोक-टोक के वह सुशांत सिंह राजपूत की मीठी यादों को ताजा करेंगी। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि उनका भाई आज भौतिक रूप से हमारे आगे नहीं है लेकिन उसकी बताई हुई बातें आज भी हमारे दिलों-दिमाग में बैठी हुए हैं। बीते साल 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मौत का ज़िम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ठहराया गया था। कई स्त्रोत के मुताबिक यह अनुमान लगाया जा रहा था कि रिया चक्रवर्ती ने ही उनको आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।

बता दें की सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर थे उनको 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। सुशांत सिंह की मौत के मामले पर NCB ने रिया चक्रवर्ती को ज़िम्मेदार ठहराया था। फिलहाल, रिया को ज़मानत मिल चुकी है। जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी वैसे ही नेपोटिस्म का मुद्दा भी बाहर निकल कर आ गया था। कई सितारों के बच्चे जिनको स्टार किड्स कहा जाता है, वह इस नेपोटिज़्म की भेंट चढ़ गए थे। भारत में सुशांत सिंह राजपूत के अनेकों चाहने वाले हैं। सुशांत के फैंस उनको न्याय दिलाने के लिए बीते एक साल से गुहार लगा रहे हैं। उनके घरवाले सीबीआई की रिपोर्ट का इंतज़ार है।