रह गई Sidhu Moose Wala की माँ की आखिरी इच्छा अधूरी- इस लड़की से होने वाली थी शादी

डेस्क : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलीमारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर सबने अपने-अपने अंदाज श्रद्धांजलि दी। सिद्धू मूसेवाला के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे के अचानक चले जाने से सिद्धू मूसेवाला की मां का सपना अधूरा रह गया, जिसे अब वो चाहकर भी पूरा नहीं कर पाएंगी। सिद्धू की उम्र 28 साल थी। उनकी मां उन्हें शादी करते देखना चाह रही थीं। वह शादी की तैयारियां भी कर रही थीं।

एक इंटरव्यू में मां ने बेटे के मिंगल होने के सवाल पर कहा था, ‘बस थोड़ा समय और… फिर वह सिंगल नहीं रहेगा। हम उसकी शादी की तैयारियां कर रहे हैं, सिंगर ने लड़की खुद चुनी है’। यहां तक की उनकी सगाई भी हो गई थी, अब ये इच्छा चाहकर भी पूरी नहीं हो पाएगी। सिंगर की हत्या मनसा के गांव में हुई, जहाँ हमलावरों ने उन पर और उनके दो साथियों पर फायरिंग कर दी। जब तक अस्पताल ले जाया गया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। सिद्धू मूसेवाला काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर थे।

गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में गोल्डी बराड़ ले लिखा था, ‘आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया था। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया।मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। मूसेवाला ने अपनी पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर हर बार खुद को बचा लिया।