शुरू हो गई Athiya-Rahul की शादी की रस्में, ब्याह में आएंगे सिर्फ 100 मेहमान! देखिए-खूबसूरत फोटो..

Athiya- KL Rahul Wedding : भारतीय टीम को ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया संग दोनों की लगातार अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों 23 जनवरी को मुंबई में शादी रचा रहे हैं।

वही, अथिया-राहुल की शादी से नया अपडेट सामने आया है। ये शादी कहां, कब और क्या क्या तैयारी है..इन तमाम सवालों के जवाब मिल चुके हैं। सुनील शेट्टी के परिवार ने तो बिटिया की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। उनका बंगला लाइटों से चकाचक चमक रहा है। आइए जानते हैं स्टारकिड की शादी की नई डिटेल।

आपको बता दे की इस शादी की तैयारियां सुनील शेट्टी के आलीशान खंडाला वाले बंगले में हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की मेहंदी की रस्म 22 जनवरी को होगी। यह रस्म घर में परिवार और रिश्तेदारों के बीच होगी। कपल ज्यादा फंक्शन नहीं करना चाहते हैं।

वही, ये भी बताया जा रहा है की इस शादी में सिर्फ 100 मेहमानों की मौजूदगी हो सकती है। परिवार 100 लोगों की गेस्ट लिस्ट तैयार की है और इन्हीं को न्यौता भेजा गया है। तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल की शादी का न्यौया सलमान खान, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जैकी श्रॉफ से लेकर अक्षय कुमार को भेजा गया है।