Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभम गिल इन दिनों फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुभम गिल ने इंदौर में हुए भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच में शतक जड़ दिया है। यह एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं। शुभम गिल निजी जीवन भी काफी शानदार और फैशनेबल तरीके से जीते हैं।
इनके साथ ही इनकी बहन शाहनील गिल अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर शाहनील गिल ने एक तस्वीर शेयर की जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शाहनील दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है। तो आइए इनके बारे में जानते हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शहनील गिल ब्लैक क्रॉप टॉप और हॉट मिनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में शहनील गिल को उनके दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच ब्रेकअप की अफवाहों के बावजूद सारा इंस्टाग्राम पर शाहनील को फॉलो करती हैं। शाहनील की इन तस्वीरों पर सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया है।
सोशल मीडिया पर शहनील की लोकप्रियता दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि वह शुभमन गिल की बहन हैं। शहनील गिल इंस्टाग्राम पर काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनके खूबसूरत फिगर की वजह से इंस्टाग्राम पर उनके करीब 55 हजार फॉलोअर्स हैं।
शहनील गिल अभी 23 साल के हैं। शाहनील गिल और शुभमन गिल, दोनों भाई-बहन एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों के इंस्टाग्राम हैंडल पर कई फनी वीडियोज हैं जहां दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फैशन लवर हैं शहनील गिल वह हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर भी परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शहनील का फैशन सेंस उन्हें सोशल मीडिया पर पॉपुलर बना रहा है।
शुभमन गिल की एक और बहन है जिसका नाम सिमरन सिद्धू है। हालांकि सिमरन को शहनील गिल की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। शुभमन गिल भी शहनील गिल की तरह ही अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।