एक और श्रद्धा जैसा मामला, प्रेमी ने प्रेमिका को चढ़ाया मौत के घाट और कर दिए 30 टुकड़े

Desk : श्रद्धा मर्डर केस जैसे कई मामले देश से लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला झारखंड के साहिबगंज जिले से सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव के 30 ज्यादा टुकड़े कर दिए। हत्याकांड को छुपाने के लिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा दिया। पुलिस ने अब तक 6 से 7 टुकड़े बरामद करने की पुष्टि की। फ़िलहाल अन्य हिस्सों की छानबीन जारी है।

मामले में मुख्यारोपी प्रेमी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मृतका की पहचान गोंडा जनजाति की 25 साल की रबिता के तौर पर हुई। बताया गया कि रबिता का बोरियो बेल टोला निवासी मो. मुस्तकीम के बेटे दिलदार अंसारी से कई वर्षों से सम्बन्ध था। हालांकि अंसारी पहले से शादीशुदा था। रबिता से सम्बन्ध को लेकर दिलदार का परिवार खासा नाराज था। परिवार की नाराजगी को लेकर दिलदार ने कलूच ही दिनों पहले रबिता को किराए पर एक मकान लेकर दिया।

दिलदार बोरियो संथाली निवासी हेमन्ती मुर्मू को दो हज़ार रुपए किराए के तौर पर दे चुका था। रबिता 5 -6 दिन पहले ही किराए के मकान में रहने के लिए आई थी, जैसे ही दिलदार के परिजनों को इसकी जानकारी हुई वह रबिता को वापस अपने घर ले गए। जहां से बीते शुक्रवार को दिलदार की मां मरियम खातून ने रबिता को अपने भाई मोईनुल अंसारी के घर बोरियो मांझ टोला भेज दिया। इसके अगले ही दिन शनिवार को बोरियो संथाली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे इंसानी शरीर के टुकड़े मिलने की खबर सामने आई। शव के टुकड़ों के कुत्ते नोच रहे थे।


इंसानी शरीर के टुकड़े मिलने से हड़कंप : इंसानी शरीर के टुकड़े मिलने की खबर के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एक बोरे के अंदर से इंसानी शरीर के टुकड़े बरामद किए। प्रेमी दिलदार ने मृतका के शव के टुकड़ों की पहचान की। शनिवार देर रात ही एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और एसडीपीओ राजेंद्र दुबे बोरियो थाना पहुंचे। एसपी की अगुवाई में दिलदार के कई रिश्तेदारों के घरों पर छापेमारी की गयी। हिरासत में लिए गए दिलदार के परिजनों की निशानदेही पर दो धारदार हथियार भी बरामद किए गए।


सूत्रों के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल हथियार दिलदार के मामा मोईनुल अंसारी के घर से मिला। हथियार बरामद होने के बाद मोईनुल मौके से फरार हो गया। शव के अन्य टुकड़ों की खोज के लिए डॉग स्कायड की टीम को दुमका से बोरियो बुलाया गया। पुलिस ने हत्याकांड में बोरियो बेल टोला के मो. मुस्तकीम अंसारी, पत्नी मरियम खातून, बेटा दिलदार अंसारी, दिलदार की पत्नी गुलेरा, मुस्तीकम के दूसरे बेटे अमीर अंसारी, महताब अंसारी और बेटी शारेजा खातून को हिरासत में लिया।