पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते सचिन के प्यार में भारत आई Seema Haider ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया और सर पर चुनरी बांधकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। Seema Haider ने जोश के साथ भारत माता की जय जयकार भी की और तिरंगे को सलामी भी दी। Seema Haider ने इस पूरे कार्यक्रम के दौरान तिरंगे की थीम की साड़ी भी पहनी हुई थी। Seema Haider का भारत माता की जय जय कार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Seema Haider ने हर घर तिरंगा अभियान में लिया हिस्सा:
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहा है और अपने घर की छत पर तिरंगा लहरा रहा है। ऐसे में इस अभियान में सचिन के साथ Seema Haider ने भी हिस्सा लिया सचिन और सीमा के साथ Seema Haider के वकील एपी सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से गांव के लोग भी अपने-अपने छत पर खड़े हुए थे। वीडियो में एक पुलिस वाला भी नजर आ रहा है। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान शुरू किया और उसके बाद भारत माता की जयकार लगे। उसके बाद सभी लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए देखे जा सकते थे।
किसी भी फ़िल्म में काम नही कर रही Seema Haider:
हर घर तिरंगा अभियान में Seema Haider सचिन समेत अपने बच्चों के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम सीमा के वकील एपी सिंह के घर पर मनाया गया। सीमा और उनके वकील ने यह स्पष्ट किया कि Seema Haider किसी भी फ़िल्म में काम नही कर रही है।